Tuesday, April 26, 2022

बधाई का विषय है कि अब एक भारतीय उधोगपति विश्व के पांचवे सबसे धनवान वयक्ति हो गए हैं : अखिलेश यादव

दिल्ली : बिते रविवार को एक खबर आई  की गौतम अडानी US$123.7 बिलियन( 12 ,170 करोड़ USD ) की सम्पति के साथ एशिया के प्रथम और विश्व के पांचवे सबसे अमीर  वयक्ति बन गए हैं| जिसके बाद से पुरे देश में ख़ुशी की लहर देखने को मिल रही है | बड़े-बड़े उधोगपतियों से लेकर नेताओं तक के ट्विटर आने शुरू हो 
गए हैं| 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर गौतम अडानी को बधाई देते हुए ट्वीट करके लिखा कि "ये बधाई का विषय है कि अब एक भारतीय उद्योगपति विश्व के पाँचवें सबसे धनवान व्यक्ति हो गये हैं।
आशा है वे अपने लाभ का हिस्सा जनकल्याण में लगाकर भारत की आर्थिक-विषमता को दूर करने का प्रयास करेंगे व सामाजिक-उत्थान में योगदान देकर, जीवन को धनवान के साथ मूल्यवान भी बनाएँगे। शुभकामनाएँ!"


 आपको बता दे की अरबपतियों की इस सूची में पांचवे पायदान पर पहुंचने के साथ ही मिस्टर 

अडानी ने वॉरेन बफे को पछाड़ दिया हैं | वही हम बात करे रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अम्बानी विश्व में आठवें पायदान पर पहुंच चुके हैं| 

Labels:

Tuesday, April 12, 2022

भाजपा के बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत तैयार है: राहुल गांधी

दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट लिखा कि "महंगाई और बेरोज़गारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है। 

सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर bulldozer चलाना चाहिए।

मगर भाजपा के bulldozer पर तो नफ़रत और दहशत सवार है।"
राहुल गांधी ने इस ट्वीट में मुद्दा भलेे ही  बेरोजगारी और महंगाई का लिया हो, लेकिन खास बात यह है कि यह ट्विट उनका तब आया जब मध्य प्रदेश के खरगोन जिला प्रशासन द्वारा 50 अवैध इमारतों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
बता दें कि रामनवमी के दिन शोभायात्रा के दौरान कुछ लोगो द्वारा पत्थरबाजी की गई। जिसके बाद खरगोन जिला प्रशासन द्वारा पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिए गए।

Labels:

Thursday, April 7, 2022

बीजेपी लोकतंत्र और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खत्म कर देनी चाहती है: समाजवादी पार्टी

 एक पत्रकार करे भी तो करे क्या। सच न दिखाए तो जनता की नजर में दलाल और सच दिखाना शुरू कर दे तो सत्ता करें हलाल। 
सोशल मीडिया पर थाने में खड़े अर्धनंगे पत्रकारों का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बीजेपी विधायक के खिलाफ खबर दिखाएं जाने के बाद इन पत्रकारों को नंगा कर थाने में खड़ा करा दिया गया। इनमे से अधिकांश यूट्यूब चैनल पत्रकार हैं। 
एबीपी न्यूज़ के पत्रकार ब्रजेश राजपूत ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि " थाने में जलील करना किस धारा में लिखा है ? 
ये एमपी के सीधी ज़िले की दो अप्रेल की तस्वीर है, जिसमें कुछ लोगों को थाने के सामने नारेबाज़ी पर गिरफ़्तारी की. इनमें एक बघेली में यूटूब चैनल चलाने वाले पत्रकार हैं.मामले की जाँच DSP को सौंपी गई है।"
बीजेपी विधायक के विरुद्ध में खबर दिखाएं जाने के बाद यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। अब इसको लेकर कई राजनीतिक पार्टियां भी बीजेपी को घेर रही है। समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस फोटो को शेयर करके लिखा गया कि " लोकतंत्र और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खत्म कर देना चाहती है भाजपा। 

मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक के खिलाफ खबर चलाने पर पुलिस द्वारा थाने में पत्रकारों को अर्धनग्न करने की घटना बेहद शर्मनाक है। 

दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करें मुख्यमंत्री।"
जब फोटो तेजी से वायरल होने लगा और विपक्ष सवाल खड़े करने लगी तो SHO मनोज सोनी ने कहा कि " पकड़े हुए लोग पूरे नग्न नहीं थे। हम सुरक्षा की दृष्टी से उनको हवालात में अंडरवियर में रखते हैं जिससे कोई व्यक्ति अपने कपड़ों से खुद को फांसी न लगा ले।"

Labels:

आत्म निर्भर भारत तेजी से श्रीलंका के रास्ते पर: आईपी सिंह

एक तरफ जहां खाने की किल्लत से जूझ रही श्रीलंका की जनता। और दूसरी तरफ जिस प्रकार से पेट्रोल और डीजल के किमतो को बढ़ाया जा रहा है उससे परेशान भारत की जनता। ऐसे में विपक्ष सरकार को घेरने में कोई मौका नहीं छोड़ना चाह रही है। देश में प्रत्येक पहले या दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल को नए मूल्यों के साथ पेश किया जा रहा है। बता दे कि 14 दिनों में 12 बार ऐसा हुआ जब पेट्रोल और डीजल के किमतो को बढ़ाया गया।
बीबीसी हिंदी के रिपोर्ट को समाजवादी प्रवक्ता आईपी सिंह अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखते है कि "आत्मनिर्भर भारत तेजी से श्रीलंका के रास्ते पर बहुत जल्दी कुकर फटने वाला है।" दरअसल बीबीसी हिंदी ने अपने कहासुनी नामक एक रिपोर्ट में लिखा है कि " पिछले एक साल में भारत का व्यापार घाटा 88 फीसदी बढ़ा। क्या कहेंगे आप? 
कहासुनी: व्यापार घाटा यानी दूसरे देशों को समान बेचा कम और खरीदा ज्यादा। वित वर्ष 2021—22 में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 192 अरब डॉलर रहा। आपकी राय? 

इस पूरे रिपोर्ट को न सिर्फ आईपी सिंह बल्कि समाजवादी पार्टी के एक दूसरे प्रवक्ता मनोज काका ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि" बीजेपी का कोष बढ़ा और देश का व्यापार घाटा 88 फ़ीसदी बढ़ा !
बीजेपी मालामाल और देश कंगाल"

Labels:

Monday, April 4, 2022

पेट्रोल और डीजल के दामों पर काबू नहीं पाया गया तो बन सकते है श्रीलंका जैसे हालात:

श्रीलंका की आसमान छूती महंगाई और जरूरी चीजों की किल्लत लोगो का सब्र तोड़ दिया। गुरुवार की रात करीब 5000 से ज्यादा लोग राष्ट्रपति आवास पर धाबा बोल दिये। इस बीच पुलिस और लोगो में झड़प भी हुई। पुलिस ने आसू गैस के गोले छोड़े तो गुस्साए लोगों ने पुलिस के एक बस को आग के हवाले कर डाला। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालत इस कदर खराब चल रहे है कि वहा के लोगो को खाने तक की किल्लत हो गई है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल तक मिलना मुश्किल हो गया है। हर दिन घंटे का पावर कट हो रहा है और जरूरी दवाएं भी लोगों को नहीं मिल रही। श्रीलंका पर विदेशी कर्ज काफी अधिक हो गया है। जिसका खामियाजा वहा की आम जनता भुगत रही है।
श्रीलंका की आर्थिक त्रासदी देखने के बाद कुछ लोगो को भारत में भी ऐसे बनाने की संभावना दिख रही हैं। जिस तरह का पेट्रोल डीजल से लेकर घरेलू रसोई गैसों और जरूरी दवाओं के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, कोई नहीं जानता कब श्रीलंका जैसे हालात भारत में उत्पन्न हो जाए। वित्त मंत्रालय के एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार पर कुल कर्ज 128.41 लाख करोड़ रुपए का हो गया है। पेट्रोल डीजल की महंगाई तो बस एक शुरुआत है। वक्त रहते भारतीय जनता श्रीलंका जैसे हालात बनने में देर नहीं लगेगा। सरकार को श्रीलंका की आर्थिक त्रासदी को देखकर सीखने को जरूरत है।

Labels: