आत्म निर्भर भारत तेजी से श्रीलंका के रास्ते पर: आईपी सिंह
एक तरफ जहां खाने की किल्लत से जूझ रही श्रीलंका की जनता। और दूसरी तरफ जिस प्रकार से पेट्रोल और डीजल के किमतो को बढ़ाया जा रहा है उससे परेशान भारत की जनता। ऐसे में विपक्ष सरकार को घेरने में कोई मौका नहीं छोड़ना चाह रही है। देश में प्रत्येक पहले या दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल को नए मूल्यों के साथ पेश किया जा रहा है। बता दे कि 14 दिनों में 12 बार ऐसा हुआ जब पेट्रोल और डीजल के किमतो को बढ़ाया गया।
बीबीसी हिंदी के रिपोर्ट को समाजवादी प्रवक्ता आईपी सिंह अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखते है कि "आत्मनिर्भर भारत तेजी से श्रीलंका के रास्ते पर बहुत जल्दी कुकर फटने वाला है।" दरअसल बीबीसी हिंदी ने अपने कहासुनी नामक एक रिपोर्ट में लिखा है कि " पिछले एक साल में भारत का व्यापार घाटा 88 फीसदी बढ़ा। क्या कहेंगे आप?
कहासुनी: व्यापार घाटा यानी दूसरे देशों को समान बेचा कम और खरीदा ज्यादा। वित वर्ष 2021—22 में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 192 अरब डॉलर रहा। आपकी राय?
इस पूरे रिपोर्ट को न सिर्फ आईपी सिंह बल्कि समाजवादी पार्टी के एक दूसरे प्रवक्ता मनोज काका ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि" बीजेपी का कोष बढ़ा और देश का व्यापार घाटा 88 फ़ीसदी बढ़ा !
बीजेपी मालामाल और देश कंगाल"
Labels: #पेट्रोल #desel #price_rise


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home