Thursday, April 7, 2022

बीजेपी लोकतंत्र और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खत्म कर देनी चाहती है: समाजवादी पार्टी

 एक पत्रकार करे भी तो करे क्या। सच न दिखाए तो जनता की नजर में दलाल और सच दिखाना शुरू कर दे तो सत्ता करें हलाल। 
सोशल मीडिया पर थाने में खड़े अर्धनंगे पत्रकारों का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बीजेपी विधायक के खिलाफ खबर दिखाएं जाने के बाद इन पत्रकारों को नंगा कर थाने में खड़ा करा दिया गया। इनमे से अधिकांश यूट्यूब चैनल पत्रकार हैं। 
एबीपी न्यूज़ के पत्रकार ब्रजेश राजपूत ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि " थाने में जलील करना किस धारा में लिखा है ? 
ये एमपी के सीधी ज़िले की दो अप्रेल की तस्वीर है, जिसमें कुछ लोगों को थाने के सामने नारेबाज़ी पर गिरफ़्तारी की. इनमें एक बघेली में यूटूब चैनल चलाने वाले पत्रकार हैं.मामले की जाँच DSP को सौंपी गई है।"
बीजेपी विधायक के विरुद्ध में खबर दिखाएं जाने के बाद यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। अब इसको लेकर कई राजनीतिक पार्टियां भी बीजेपी को घेर रही है। समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस फोटो को शेयर करके लिखा गया कि " लोकतंत्र और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खत्म कर देना चाहती है भाजपा। 

मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक के खिलाफ खबर चलाने पर पुलिस द्वारा थाने में पत्रकारों को अर्धनग्न करने की घटना बेहद शर्मनाक है। 

दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करें मुख्यमंत्री।"
जब फोटो तेजी से वायरल होने लगा और विपक्ष सवाल खड़े करने लगी तो SHO मनोज सोनी ने कहा कि " पकड़े हुए लोग पूरे नग्न नहीं थे। हम सुरक्षा की दृष्टी से उनको हवालात में अंडरवियर में रखते हैं जिससे कोई व्यक्ति अपने कपड़ों से खुद को फांसी न लगा ले।"

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home