भाजपा के बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत तैयार है: राहुल गांधी
दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट लिखा कि "महंगाई और बेरोज़गारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है।
सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर bulldozer चलाना चाहिए।
मगर भाजपा के bulldozer पर तो नफ़रत और दहशत सवार है।"
राहुल गांधी ने इस ट्वीट में मुद्दा भलेे ही बेरोजगारी और महंगाई का लिया हो, लेकिन खास बात यह है कि यह ट्विट उनका तब आया जब मध्य प्रदेश के खरगोन जिला प्रशासन द्वारा 50 अवैध इमारतों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
बता दें कि रामनवमी के दिन शोभायात्रा के दौरान कुछ लोगो द्वारा पत्थरबाजी की गई। जिसके बाद खरगोन जिला प्रशासन द्वारा पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिए गए।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home