Monday, April 4, 2022

पेट्रोल और डीजल के दामों पर काबू नहीं पाया गया तो बन सकते है श्रीलंका जैसे हालात:

श्रीलंका की आसमान छूती महंगाई और जरूरी चीजों की किल्लत लोगो का सब्र तोड़ दिया। गुरुवार की रात करीब 5000 से ज्यादा लोग राष्ट्रपति आवास पर धाबा बोल दिये। इस बीच पुलिस और लोगो में झड़प भी हुई। पुलिस ने आसू गैस के गोले छोड़े तो गुस्साए लोगों ने पुलिस के एक बस को आग के हवाले कर डाला। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालत इस कदर खराब चल रहे है कि वहा के लोगो को खाने तक की किल्लत हो गई है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल तक मिलना मुश्किल हो गया है। हर दिन घंटे का पावर कट हो रहा है और जरूरी दवाएं भी लोगों को नहीं मिल रही। श्रीलंका पर विदेशी कर्ज काफी अधिक हो गया है। जिसका खामियाजा वहा की आम जनता भुगत रही है।
श्रीलंका की आर्थिक त्रासदी देखने के बाद कुछ लोगो को भारत में भी ऐसे बनाने की संभावना दिख रही हैं। जिस तरह का पेट्रोल डीजल से लेकर घरेलू रसोई गैसों और जरूरी दवाओं के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, कोई नहीं जानता कब श्रीलंका जैसे हालात भारत में उत्पन्न हो जाए। वित्त मंत्रालय के एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार पर कुल कर्ज 128.41 लाख करोड़ रुपए का हो गया है। पेट्रोल डीजल की महंगाई तो बस एक शुरुआत है। वक्त रहते भारतीय जनता श्रीलंका जैसे हालात बनने में देर नहीं लगेगा। सरकार को श्रीलंका की आर्थिक त्रासदी को देखकर सीखने को जरूरत है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home