समाधान यात्रा: रोहतास में पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय छात्रवास का सीएम ने किया उद्घाटन , विभागीय स्टॉल का किया निरीक्षण।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज रोहतास ( सासाराम) पहुंची। जहां नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का लोकार्पण किया।
जिसमे सबसे पहले उन्होंने मोकर स्थित पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया जिसके बाद आवासीय विद्यालय के परिसर में स्थित जल जीवन हरियाली तलाब का लोकार्पण किया एवं छात्राओं के साथ संवाद भी किया।
पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन
सीएम नीतीश कुमार की 25 वें दिन की समाधान यात्रा रोहतास पहुंची डीएम धर्मेंद्र कुमार एवं अन्य अधिकारियों सहित जेडीयू नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला मोकर पहुंचा जहा सीएम ने पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। सीएम ने छात्रावास परिसर में बनाए गए भवन का तारीफ किया कहा, इसका मॉडल अच्छा है।
जल जीवन हरियाली तालाब का लोकार्पण
मोकर में ओबीसी बालिका आवासीय विद्यालय के उद्घाटन के बाद विद्यालय परिसर में ही स्थित जल जीवन हरियाली तालाब का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने हरियाली अभियान के तहत बने तालाब का चारों तरफ से निरीक्षण किया।
समाधान यात्रा में रोहतास की वायरल गर्ल सलोनी ने जीता सीएम का दिल
पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन और जल जीवन हरियाली तालाब का लोकार्पण करने के बाद सीएम नीतीश कुमार के स्थानीय लोगों से मुलाकात के दौरान रोहतास की वायरल गर्ल सलोनी ने अपनी मधुर आवाज से मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया।
सलोनी के नशा मुक्ति पर गाना सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उसके सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया। सीएम के साथ साथ वहां मौजूद मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, जमा खां, विधायक राजेश गुप्ता, संतोष मिश्र सहित अन्य लोग ने सलोनी की जमकर तारीफ की।
जदयू कार्यकर्ताओं ने की मुख्यमंत्री की सराहना
पिछड़ा वर्ग आवासीय बालिका विद्यालय एवं जल जीवन हरियाली तालाब का लोकार्पण एवं स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री सेमरा विद्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया ।
नीतीश कुमार के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और उन्हें एक भावी प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताया।
विभागीय स्टॉल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री समाहरणालय पहुंचे जहां उन्होंने संवाद कक्ष में समीक्षा बैठक किया।

