Wednesday, June 1, 2022

मेरा आदर्श मेरे गुरु / शिक्षक।

वक्त के साथ साथ न सब बदल जाता है,
लोग, सवाल _जवाब, समझने वाले और समझाने वाले।

लेकिन आज तक जो मेरे  जिंदगी में नहीं बदला न , वो है मेरे रोल मॉडल , मेरा आदर्श।

हां वक्त के साथ चेहरे और नाम भले ही बदलते गए, पर यह सच है कि शिक्षक यानी की गुरु आज भी मेरे आदर्श रहे है।

मुझेेेेेेे याद है बचपन में मै कैसे अपनेे टीचर्स का मजाक बनाती थी, और हमेशा कहती थी कि जिंदगी में न कुछ भी कर लूंगी पर इनके जैसे कभी नहीं बनूंगी।

ये न, फेलियर होते हैं जब ये अपने लाइफ में कुछ भी नहीं कर पाते तो टीचर्स बन जाते हैं ।

पर एक वक्त ऐसा भी आया जब मुझे यह एहसास हुआ कि नहीं... मैं गलत हूं ..

मुझे यह समझ आया कि सिखाने वालों की हमारी जिंदगी में कितनी अहमियत होती है।

एक टीचर हमें जिंदगी कैसे जीते हैं वह सिखाता है ।
हमें यह सिखाता है कि क्या सही है और क्या गलत।

 एक टीचर ही हमें जो हम हैं वह बनाता है। 
अपने हजार फेलियर से सीखकर हमें सक्सेसफुल बनाता है।

Labels: