Sunday, November 20, 2022

डेटिंगस एप्स का खुनी खेल

डीटिंग्स एप्स पर धोखाधड़ी और खूनी खेल का बढता बजार....
इन दिनों भारत में श्रद्धा वॉकर मर्डर केस एक महत्वपूर्ण मुद्धा बना हुआ है।
प्यार और धोखे का यह कत्ल पुरे देश को हिला दिया है।
महत्वपूर्ण बात यह भी है कि श्रद्धा वॉकर हत्याकान्ड में  डीटिंग्स एप्स का नाम सामने आ रहा है।
दरअसल पुलिस के मुताबीक बाव्यफ्रेंड एंव हत्यारे अफताब पुनावाला ने यह कबुल किया है कि वो और श्रद्धा पहली बार बम्बल नामक एक डेटिंग एप पर मिले थे। दोनों में प्यार हुआ, और वें लीव इन रिलेशन में रहना शुरु कर दिये।
अफताब ने पुलिस को यह भी बताया की उनके बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा था, आये दिन वे लड़ते रहते थे। श्रद्धा ने जब अफताब पर शादी का दबाव बनाया तो उसने 18 मई को श्रद्धा का कत्ल कर दिया, और फिर शव के 35 टुकड़े कर उसे फ्रिज में रखा ताकी उससे कोई बदबू न आये। धिरे- धिरे उन टुकड़ो को एक –एक करके ठिकाने लगाना शुरु कर दिया।
इस पुरे मामले में पुलिस अब डेटिंग एप बंबल से भी पुछताछ करेगी, और अफताब के एप पर बने प्रोफाइल का भी जांच करेगी क्योंकी श्रद्धा के हत्या के बाद वह डेटिंग एप पर किसी दुसरी लड़की के भी संप्रक में था।
लेकीन ये डेटिंगस एप्स क्या कर रहीं है, ये एप्स लोगों को जोड़ने का काम करती है, उन्हें मिलाने का काम करती है। लेकीन आज के वक्त में इस डेटिंग एप्स क्या इस्तेमाल हो रहा है यह बहुत ही चौंकाने वाला है।
हम इस बारे में बात करेंगे कि कैसे अभी के वक्त में इन डेटिंगस एप्स के जरिये खुनी खेल खेले जा रहे है, कैसे इनके माध्यम से धोखाधड़ी और ठगी का मार्केट बढा है।
लेकीन उससे पहले मै भारत के कुछ प्रमुख डेटिंग एप्स के बारे में बताउंगी, तो सबसे पहले नंबर पर आता है,
 टिंडरः- यह युवाओं में सबसे लोकप्रिय डेटिंग एप है। साल 2012 में इस एप को लांच किया गया था। इस एप को 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने इंस्टाल किया हुआ है। अगर इसके फिचरस कि बात करे तो इस एप में फ्री और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दोनो है। फ्री सब्सक्रिप्शन में युजर्स को मैच के लीमिटेड आप्शन मिलते है जबकी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में जब भी कोई आपकी प्रोफाइल को पसंद करता है, या आपकौ मैच भेजता है तो आपको एक नीफिकेशन मिलती है।
टिंडर की लोकप्रियता का प्रमुख कारण यह है कि यह उपयोग में बहुत ही असान है, इस पर लोगों से जुड़ने में 2 मीनट से भी कम का समय लगता है।
तो वही दुसरे नंबर पर आता है,
बंबलः- यह वही डेटिंग एप है जिस पर अफताब और श्रद्धा की मुलाकात हुई थी। इस एप को साल 2014 में लांच किया गया था। लाइफस्टाइल कटैगरी में यह एप 5 वें नंबर पर आता है। इस एप को गुगल प्ले स्टोर से 1 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस पर सबसे पहले युजर को अपनी प्रोफाइल बनानी होती है। इस डेटिंग एप की सबसे बड़ी बिशेषता यह है कि जब कोई मैच मील जाता है तो बातचीत की शुरुआत महिला को करनी होती है।
ऐसे ही ओके क्यूपिड डेटिंग एप है जिसकी खास बात यह है कि इस ऐप पर मैच फोटो पर अधारित नहीं बल्की सवालो पर अधारित होते है।
इन डेटिंग एप्स के अलावा भी फ्रेडली मोनी, ट्रूली मैडली, हिंग, डूबडु, हैपेन, मेंगल2 जैसे ढेरो डेटिंग ऐप है। और इन सभी का मकसद है एक ही है दो लोगो को मिलाना, उनकी दोस्ती कराना।
लेकिन इन डेटिंग एप्स के जरिये कीतने अपराध बढे है खैर ये तो सामने ही है।
एक सर्वे की मुताबीक कोरोना काल के बाद से शहरो में डेटिंग एप्स का प्रचलन ज्यादा बढा है।
करीब 70 प्रतिश्त से भी लोग डेटिंग एप्स की ओर रुख किये है।
ये एप्स लोगों को जोड़ने का काम करते है, उन्हें मिलाने का काम करते है, जिसके बाद वों आपस में रिश्ते बनाने का सोचते है।
लेकीन सोचने वाली बात यह है कि इन एप्स के जरिये किस तरह से गुनाह किये जा रहे है, क्योंकी ये एप्स तो सबके लिये खुली हुई है।
अपराध करने वाले मानसिक्ता के जो लोग है वो भी इन एप्स से जुड़े हुए है, और वो लोग भी जो इन एप्स के जरिये अपने लिय एक साथी की तलास कर रहे है।
एक स्टडी में पाया गया की कोविड के बाद लोगों में खासकर यंग जेनरेशन में अकेलापन बढा है, जिससे वे इस तरह की एप्स की ओर बढे है, जहां तकनीक के सहारे वो घर बैठे ही लोगो से बात कर पा रहे है, उनसे मील पा रहे है।
साइबर एक्सपर्टस का मानना यह है कि अपराधियों के लिये डेटिंग और मैरिज एप्स ठगी और गुनाह का एक बड़ा जरिया बन चुका है।
और इनमें सच्चाई भी है क्योंकी पिछले 2 सालो का आंकड़ा देखा जाये तो इन डेटिंग एप्स के जरिय खासकर के महिलाओं के साथ अपराध बढे है।
इसी साल नोयडा में एक लड़के ने एक आइटी इंजिनायर लड़की से डेटिंग एप पर दोस्ती की फिर उससे एक होटेल में मिला उसके साथ दुष्क्रम किया और अलग- अलग बहानों से उस लड़की से 30 लाख तक की ठगी कर ली।
ऐसे ही जुन 2022 की एक घटना है जिसमें दिल्ली के दारका स्थित एक होटेल में 28 साल की महिला के साथ एक लड़के दारा दुष्क्रम का मामला सामने आया। आरोपी लड़का और महिला की मुलाकात भी डेटिंग एप पर हुई थी।
अक्टुबर 2021 में भीडेटिंग एप्स से जुड़ा एक मामला सामने आया था, जिसमें दिल्ली की रहने वाली दो लड़कियों ने नोयडा पुलिस को शहर में सक्रिय एक गिरोह के बारे में बताया जो डेटिंग एप्स पर लड़कियों के साथ दोस्ती करता है, और शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण करता है। ये दोनो लड़किया भी इसी गैंग का शिकार थी, अपराधियों ने इनसे 24 लाख की ठगी भी की थी।
22 सितंबर की एक बैंगलुरु की भी घटना है, जिसमें एक आर्केटिक लड़की ने 27 साल के अपने बाव्यफ्रेंड की र्सिफ इसलिये हत्या कर दी थी क्योंकी लड़का उस लड़की का आप्तीजनक विडियों और फोटो सोसल मीडिया पर अपलोड कर रहा था। ये दोनों भी एक डेटिंग एप के जरिये ही मिले थे।
बड़ी बात यह है कि इन एप्स के जरिये न र्सिफ महिलाएँ ब्लकी पुरपषों के साथ भी ठगी और अपराध के मामले सामने आये है।
ऐसे ही साल 2021 में पुणे में डेटिंग एप्स के जरिये 119 लोगों के साथ ठगी के मामले सामने आये जिनकी आज भी पुलिस जांच कर रही है।
इसी प्रकार दिल्ली के किश्नगढ में आनलाइन डेटिंग एप्स पर दोस्ती कर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का भी पर्दाफाश हो चुका है।
ये सभी आंकड़े आज देश के हर लड़के और लड़की के लिये एक बहुत बड़ा सबक है कि अगर आप डेटिंग एप्स के जरिय किसी से दोस्ती कर रहे है या किसी रिश्तें में जा रहे है , तो आपको बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है, नहीं तो इनकी तरह आपको भी रिश्तों की बड़ी किमत चुकानी पड़ सकती है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home