भारत ने जीता इस साल का पहला गोल्ड... कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मीराबाई चानू का कमाल ।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहला गोल्ड मेडल जीतकर मीराबाई चानू ने कमाल कर दिया है। बर्मिंघम में खेले जा रहे इस साल के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह पहला गोल्ड और कुल तीसरा मेडल है।
इससे पहले संकेत सरकार ने देश को इस साल का पहला मेडल दिलाते हुए सिल्वर और गुरुरात पुजारी ने ब्रांज मेडल जीता है।
महिलाओं के वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में मीराबाई चानू ने कुल 201 किलो का वजन उठाया। मॉरीशस की मेरी हानित्रा रोइल्या रानाइवोसोआ कुल 172 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया जबकि कनाडा की हना कामिन्स्की ने 171 किलो वजन उठाकर ब्रांज मेडल जीता।
मीराबाई चानू ने अपने पहले ही प्रयास में 84 किलो का भार उठाया और दूसरे में 88 किलो उठाकर अपना दबदबा बनाया।
क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले ही प्रयास में 109 किलो का भार उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू का यह लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है इससे पहले उन्होंने साल 2018 में आयोजित गोल्ड कोस्ट में भी गोल्ड मेडल जीता था।
Labels: #कॉमनवेल्थगेम्स2022 #मीराबाईचानू #गोल्ड #मेडल #न्यूज #खेल


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home