दोस्ती और बुलींग के बीच की पतली रेखा..
बुलिंग क्या है? कहीं आप भी अपने दोस्तों के बीच तो नहीं हो रहे हैं इसके शिकार।
Bullying:कॉलेज लाइफ दोस्तों के बिना अधूरी लगती है। हर दिन मस्ती, हंसी और नए-नए अनुभवों से भरा होता है। लेकिन कई बार दोस्ती और बुलींग के बीच की रेखा इतनी धुंधली हो जाती है कि हमें एहसास ही नहीं होता कि हम मजाक कर रहे हैं या किसी को तकलीफ दे रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी है सौम्या की, जिसने इस फर्क को देर से समझा, लेकिन जब समझा तो उसकी जिंदगी बदल गई।
सौम्या की कहानी
सौम्या एक आम कॉलेज स्टूडेंट थी। उसके कई दोस्त थे, जिनके साथ वह हर दिन ढेर सारी बातें और मस्ती किया करती थी। शुरुआत में उसे सबकुछ नॉर्मल लगता था—हल्के-फुल्के मजाक, नाम बिगाड़कर बुलाना, उसके पहनावे और बात करने के तरीके का मजाक उड़ाना—ये सब उसे भी कभी-कभी मजेदार लगता था। लेकिन धीरे-धीरे, ये मजाक हद पार करने लगे।
क्लास में किसी प्रोजेक्ट में उसकी राय को नज़रअंदाज़ करना, ग्रुप में उसे जानबूझकर अकेला महसूस कराना, सोशल मीडिया पर उसके बारे में मीम्स बनाना—यह सब अब मजाक नहीं रहा था। सौम्या को लगने लगा कि उसके दोस्तों के ताने और मजाक उसकी आत्मविश्वास को खत्म कर रहे हैं। उसे अब कॉलेज जाने से डर लगने लगा था।
यही सवाल सौम्या के मन में बार-बार आता। क्या दोस्ती का मतलब एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करना नहीं होता? फिर क्यों उसे इतना अपमानित महसूस हो रहा था? उसे समझ आया कि दोस्ती और बुलींग के बीच बहुत ही पतली रेखा होती है।
मजाक तब तक मजाक है, जब तक वह किसी को चोट न पहुंचाए
अगर कोई मजाक बार-बार किया जा रहा है और सिर्फ एक ही व्यक्ति पर केंद्रित है, तो यह बुलींग हो सकता है।
अगर किसी को उसकी कमज़ोरियों के लिए बार-बार निशाना बनाया जा रहा है, तो यह सिर्फ हंसी-मजाक नहीं, बल्कि मानसिक उत्पीड़न है।
जब सौम्या को अहसास हुआ कि यह दोस्ती नहीं बल्कि बुलींग है, तो उसने चुप रहने के बजाय आवाज उठाने का फैसला किया। उसने अपने दोस्तों से सीधे बात की और बताया कि उनकी बातें उसे कितनी आहत कर रही हैं। कुछ दोस्तों ने उसकी बात समझी, लेकिन कुछ ने इसे नज़रअंदाज़ कर दिया।
सौम्या ने अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता दी और उन लोगों से दूरी बना ली जो उसे तकलीफ देते थे। उसने नए दोस्तों के साथ घुलना-मिलना शुरू किया, जो उसे सम्मान देते थे और सच्ची दोस्ती निभाते थे।
दोस्ती और बुलींग के बीच की रेखा बहुत पतली होती है, लेकिन अगर हम सतर्क रहें, तो इसे पहचान सकते हैं। सौम्या की तरह, हमें अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देनी चाहिए और उन रिश्तों से दूर रहना चाहिए जो हमें नीचा दिखाते हैं। दोस्ती सम्मान और समझदारी से निभाई जाती है, न कि तानों और मजाक उड़ाने से।
Labels: buling, college, friendship, mzak, school


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home